---Advertisement---

हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना 2026: हर महीने मिलेंगे ₹2100, ऐसे चेक करें अपनी किश्त और लाभार्थी सूची

By: Satish Kumar

On: July 4, 2026

Follow Us:

Haryana Lado Lakshmi Yojna 2026_NukriWale.in
---Advertisement---

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2026

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2026 (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana – DDLLY) हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण महिला कल्याण योजना है, जिसे राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्रदान की जाती है।

हरियाणा सरकार ने इस योजना का आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2025 को जारी किया था, जबकि इसका शुभारंभ 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके जीवन स्तर में सुधार करना तथा उन्हें सामाजिक एवं वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।

यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो अब Lado Lakshmi Yojana Haryana Beneficiary List 2026, Payment Status, Eligibility, Required Documents, और ₹2100 मासिक किस्त की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। इस लेख में आपको योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थी सूची और स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी मिलेगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2026: 10वीं–12वीं में 80% या अधिक अंक लाने वाले छात्रों की माताओं को मिलेगा ₹2100 प्रति माह

विवरणजानकारी
योजना का नामलाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2026
नई घोषणासरकारी स्कूलों में 10वीं एवं 12वीं में 80% या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को योजना का लाभ मिलेगा।
लाभार्थीपात्र विद्यार्थियों की माताएँ
मासिक वित्तीय सहायता₹2100 प्रति माह
पारिवारिक आय सीमा₹1.80 लाख या उससे कम (वार्षिक)
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना, बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण और एनीमिया की समस्या को कम करना तथा परिवारों को वित्तीय सुरक्षा देना।
DBT के माध्यम से नकद राशि₹1100 प्रति माह
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)₹1000 प्रति माह
FD पर लाभनिर्धारित ब्याज दर के अनुसार ब्याज का लाभ मिलेगा।
सहायता की अवधि3 वर्ष
भुगतान का माध्यमलाभार्थी के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) एवं Fixed Deposit (FD) के माध्यम से।

DDLLY लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2026 मुख्य बिंदु

आइटमविवरण
योजना का नामदीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (DDLLY)
राज्यहरियाणा
लॉन्च तिथि25 सितंबर 2025 (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती)
मासिक लाभमासिक ₹2100/- प्रति महिला
भुगतान शुरू1 नवंबर 2025 से
कुल लाभार्थी (फेज 1)20.97 लाख महिलाएं
आयु सीमा23 वर्ष और उससे अधिक
वैवाहिक स्थितिविवाहित और अविवाहित दोनों
आय सीमा (फेज 1)वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.80 लाख से कम
विस्तार योजनाआगे चलकर 3 लाख तक की आय वाले परिवार शामिल होंगे
निवास शर्तअविवाहित महिला: 15 साल से हरियाणा निवासी,
विवाहित महिला: पति 15 साल से हरियाणा निवासी
फैमिली कैपकोई सीमा नहीं, परिवार की सभी योग्य महिलाएं लाभ लेंगी
विशेष श्रेणीकैंसर स्टेज 3–4, 54 रेयर बीमारियां, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल रोग
ऑटो शिफ्ट 45 परअविवाहित महिला विधवा/असहाय महिला पेंशन योजना में स्वतः शामिल
ऑटो शिफ्ट 60 परबुढ़ापा सम्मान भत्ता स्वतः मिलना शुरू
पारदर्शितापंचायतों और वार्डों में लाभार्थियों की सूची प्रकाशित होगी
अनुमानित बजटलगभग ₹5000 करोड़

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा का दायरा और लाभार्थियों की संख्या

विवरणजानकारी
योजना का दायरापहले चरण में पूरे हरियाणा की पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
प्रथम चरण के कुल लाभार्थी20.97 लाख महिलाएं
पंजीकरण प्रक्रियापात्र महिलाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
सबसे अधिक लाभार्थी वाला जिलानूंह1,28,932 लाभार्थी
सबसे कम लाभार्थी वाला जिलागुरुग्राम51,939 लाभार्थी
योजना का मुख्य फोकसग्रामीण एवं आर्थिक रूप से पिछड़े जिलों की महिलाओं को अधिक लाभ पहुंचाना।
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा डिजिटल रजिस्ट्रेशन और ऐप

विवरणजानकारी
डिजिटल पंजीकरण प्रणालीलाड़ो लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा।
मोबाइल ऐपयोजना के लिए समर्पित मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।
ऐप लॉन्च तिथि25 सितंबर 2025
ट्रायल चरणआधिकारिक लॉन्च से पहले मोबाइल ऐप का ट्रायल शुरू किया गया।
लाभार्थियों को सूचनासंभावित पात्र महिलाओं को SMS के माध्यम से योजना और पंजीकरण की जानकारी भेजी जाएगी।
गजट अधिसूचनायोजना का आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।
पंजीकरण का माध्यमसभी पात्र महिलाओं को मोबाइल ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा की मुख्य विशेषताएं

मुख्य विशेषताविवरण
योजना का नामलाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2026
मासिक वित्तीय सहायता₹2100 प्रति पात्र महिला
भुगतान का माध्यमDirect Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से PFMS (Public Financial Management System) द्वारा सीधे बैंक खाते में।
लॉन्च तिथि25 सितंबर 2025
योजना का लागू क्षेत्रसंपूर्ण हरियाणा राज्य
भुगतान प्रारंभनवंबर 2025 से
आवेदन प्रक्रियाकेवल ऑनलाइन, लाड़ो लक्ष्मी मोबाइल ऐप (HARTRON द्वारा विकसित) के माध्यम से।
प्रथम चरण के लाभार्थीलगभग 20.97 लाख महिलाएं

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा पात्रता मानदंड

पात्रता मानदंडविवरण
न्यूनतम आयुमहिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
वार्षिक पारिवारिक आयपरिवार की वार्षिक आय ₹1.80 लाख से कम होनी चाहिए (Family Information Data Repository – FIDR के अनुसार)।
निवास की शर्तअविवाहित महिला या विवाहित महिला के पति (यदि विवाह हरियाणा के बाहर हुआ है) का कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा का निवासी होना आवश्यक है।
परिवार के लिए लाभएक ही परिवार की सभी पात्र महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। परिवार के लिए कोई अधिकतम सीमा (Family Cap) निर्धारित नहीं है।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा अपात्रता मानदंड

अपात्रता / विशेष प्रावधानविवरण
अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएंजो महिलाएं पहले से बुढ़ापा सम्मान भत्ता, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता या अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की पात्र हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।
आयकर दाता (Income Tax Payers)आयकर दाता महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
सरकारी/स्थानीय निकाय की कर्मचारीनियमित, संविदा (Contractual), पूर्णकालिक (Full-Time) या अंशकालिक (Part-Time) सरकारी/स्थानीय निकाय की कर्मचारी महिलाएं, जिनके परिवार की आय निर्धारित सीमा से अधिक है, योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
अन्य सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाली महिलाएंयदि किसी महिला को पहले से किसी अन्य सरकारी विभाग या स्थानीय निकाय से वित्तीय सहायता मिल रही है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगी।
विशेष श्रेणी (अपवाद)कैंसर (स्टेज III एवं IV), रेयर डिजीज, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया तथा सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित महिलाएं, यदि वे अन्य पेंशन प्राप्त कर रही हैं, तब भी लाड़ो लक्ष्मी योजना का अतिरिक्त लाभ लेने की पात्र होंगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रियाविवरण
आवेदन का माध्यमआवेदन केवल लाड़ो लक्ष्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज/जानकारीआवेदन के समय आधार कार्ड, परिवार की जानकारी, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, बिजली कनेक्शन और वाहन स्वामित्व से संबंधित जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
रजिस्ट्रेशन आईडीआवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर उम्मीदवार को एक यूनिक रजिस्ट्रेशन आईडी प्रदान की जाएगी।
आवेदन सत्यापनCRID (Citizen Resource Information Department) आवेदन की जांच एवं सत्यापन 15 दिनों के भीतर करेगा।
SMS सूचनापात्र महिलाओं को आवेदन की स्थिति एवं स्वीकृति की जानकारी SMS के माध्यम से भेजी जाएगी।
वित्तीय सहायता विकल्पपात्र महिलाएं ₹2100 या इससे कम वित्तीय सहायता राशि का विकल्प चुन सकेंगी।
अंतिम लाभार्थी सूचीपात्र महिलाओं की फाइनल बेनिफिशियरी लिस्ट प्रत्येक महीने तैयार की जाएगी।
भुगतान का माध्यमस्वीकृत राशि PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT द्वारा भेजी जाएगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान

महत्वपूर्ण नियमविवरण
मासिक लाइवनेस सत्यापनलाभार्थी महिला को प्रत्येक माह Live Detection (Face Authentication) के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी, ताकि योजना का लाभ लगातार मिलता रहे।
अन्य योजनाओं में स्वतः स्थानांतरणनिर्धारित आयु पूरी होने पर लाभार्थियों को स्वतः अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। 60 वर्ष की आयु पर बुढ़ापा सम्मान भत्ता तथा 45 वर्ष की आयु पर पात्र महिलाओं को विधवा/असहाय महिला पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
गलत जानकारी देने पर कार्रवाईयदि कोई महिला गलत या भ्रामक जानकारी देकर योजना का लाभ प्राप्त करती है, तो उससे पूरी राशि 12% वार्षिक ब्याज सहित वसूल की जाएगी।
लाभार्थी की मृत्यु होने परलाभार्थी की मृत्यु होने की स्थिति में उसी माह तक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके बाद योजना के तहत भुगतान स्वतः बंद कर दिया जाएगा।

लाड़ो लक्ष्मी योजना Important Links

Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026 Latest NewsLatest News
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026 Notice For 10th/ 12th Class Students’ Mothers10th/ 12th Class
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026 Beneficiary StatusCheck Status
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026 Beneficiary ListBeneficiary List
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026 Apply Online (Playstore App)Apply Portal
Lado Lakshmi Yojana Official WebsiteDDLLY

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

Leave a Comment